तालिबान को राजनीतिक पार्टी स्वीकार करने की घोषणा

काबुल: अफगानिस्तान के अध्यक्ष अशरफ गनी ने तालिबान के साथ शांति वार्ता की योजना पेश किया है, जिसमें तालिबान को एक राजनितिक पार्टी के तौर पर स्वीकार किया गया है। कुछ दिन पहले अफगान अलगाववादी ने अमेरिका के साथ सीधे तौर पर वार्ता का प्रस्ताव दिया था।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से नई और सख्त अमेरिकी नीति के आदेशों के बाद तालिबान के अफगान नागरिकों और कस्बों में किए गये हालिया हमलों की वजह से नागरिकों की हत्याओं में बढ़ोतरी हुआ था।

अशरफ गनी ने काबुल में एक क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान शांति वार्ता का तरीका बताया जो उनके हिसाब से देश में शांति लायेगा। उन्होंने संघर्ष विराम की मांग किया, जिसके बाद तालिबान एक राजनतिक पार्टी बनकर चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक अफगान राष्ट्रपति का कहना था कि संघर्ष विराम होना चाहिए और तालिबान को एक राजनितिक पार्टी के तौर पर स्वीकार किया जाना चाहिए।