जब टीवी एंकर के वंदे मातरम विडियो पर यूजर ने कहा, अभी सर्टिफिकेट नही मिलेगा, अब खिचड़ी खा कर दिखाओ

‘वंदे मातरम’ को लेकर  अलग ही बहस छिड़ी हुई है।  इसी कड़ी में कई पत्रकारों ने भी चुटकी ली। नया विडियो टीवी पत्रकार मीनाक्षी जोशी ने अपने ट्विटर अकाउंट में ‘वंदे मातरम’ गाते हुए  पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने लिखा है कि ‘मैं तो वंदे मातरम सस्‍वर गा सकती हूं। अब आप लोग भी देश भक्ति का सर्टिफिकेट दे दीजिए।’

वीडियो में मीनाक्षी ने कहा है कि ”क्‍यों वंदे मातरम को बहस का मुद्दा बनाया गया है? मैं सस्‍वर वंदे मातरम गा सकती हूं। हो सकता है कुछ लोगों को ये देश भक्ति का सर्टिफिकेट लगे मगर ये सर्टिफिकेट देना नहीं है। ये तमाम उन लोगों को जवाब है जो ये सोचते हैं कि वंदे मातरम गाने से ही देश भक्‍त होते हैं। और जो ये सोचते हैं कि वंदे मातरम देश भक्ति के लिए कोई सर्टिफिकेट है ही नहीं।

जोशी के ट्वीट पर एक यूजर  ने जवाब दिया, ”अभी सर्टिफिकेट नही मिलेगा, अब खिचड़ी खा कर दिखाओ।” बिस्‍वजीत चौधरी ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘बीच में एक जगह सुर टूट गया था…लगता है आप थोड़ा कम देश भक्‍त हो।’

अभी सर्टिफिकेट नही मिलेगा अब खिचड़ी खा कर दिखाओ

https://twitter.com/1rupaiyya/status/926828103346765824

https://twitter.com/Abhirss0094/status/926818704372916226