VIDEO: फिलीपींस में भयानक तूफान, 28 से ज्यादा लोगों की मौत, करीब 25 लाख लोग प्रभावित!

YouTube video

अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करने वाले देश फिलीपींस इस वक्त एक भयानक तूफ़ान के मंजर से गुजर रहा है। इस तूफ़ान ने पुरे फिलीपींस में भयंकर तबाही मचाई है और अब ये चीन की ओर बढ़ रहा है।
https://youtu.be/8FMUFUUqckw
फिलीपींस में आये इस तूफ़ान को मैंगकूट सुपर टाईफून नाम दिया गया है। इस भयानक तूफ़ान से अब तक कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी है तो वही 25 लाख से ज्यादा लोग अपने-अपने घरों में फसे हुए है। यह तूफ़ान शुक्रवार देर रात फिलीपींस के पूर्वी तट पर टकराया था। तबसे यह लगातार विराट रूप लेता जा रहा है। फिलीपींस के मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफ़ान में 184 किमी/घंटा से भी तेज गति से हवाएं चल रही है। इसके साथ ही अत्यन्त्य तेज बारिश भी हो रही है।
YouTube video

इस तूफ़ान की वजह से कई जगहों पर कई बड़े-बड़े पेड़ गिरने से अधिकतर सड़के भी जाम हो गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने आई है जिनमे कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद ये तूफ़ान अब बड़ी तेजी से चीन की तरफ बढ़ रहा है।