केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है। इन्हें एम्स में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं कल शाम को अनिल दवे जी के साथ था। उनके साथ नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था। उनका निधन मेरा निजी नुकसान है। उन्हें लोग जुझारू लोक सेवक के तौर पर याद रखेंगे। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वह काफी जुझारू थे।

अनिल दवे का जन्म 6 जुलाई 1956 को उज्जैन के भदनगर में हुआ था। उन्होंने इंदौरा के गुजराती कॉलेज से एम. कॉम किया था। उन्होंने अपने जीवन की शुरूआता एक संघ प्रचारक के तौर पर की।

उन्होंने नर्मदा नदी बचाओ आंदोलन के लिए भी काम किया। इसके अलावा वो जल संसाधन समिति और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। ग्लोबल वार्मिंग पर संसदीय समिति से सदस्य भी रहे।