फर्श पर बैठकर रोने लगा बलात्कारी बाबा राम रहीम, घसीट कर ले जाया गया

रोहतक। सजा सुनाने के बाद फर्श पर बैठकर रोने लगे बलात्कारी बाबा राम रहीम। अदालत ने जैसे फैसला सुनाई, कोर्ट रुम के फर्श पर बैठकर रोने लगे राम रहीम।

वहां से जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने जबरन वहां से घसीट कर बाहर ले जाया गया। बलात्कार के केस में दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई कोर्ट ने 10 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई है।

लाख गीरगीराने और रहम की भीख मांगने के बावजूद अदालत ने राम रहीम पर कोई रहम नहीं की है। अदालत ने सख्ती दिखाते हुए अपना फैसला सुनाया है।

बलात्कारी बाबा राम रहीम के वकीलों ने काफी दलीलें पेश की सजा को कम करने के लिए। उनके वकीलों ने समाजिक कार्यकर्ता होने का भी हवाला दिया।

उसने कोर्ट रूम से जाने से इंकार करते हुए रोते-रोते कहने लगा कि मैं कहीं नहीं जाऊंगा, लेकिन जेल अफसरों पर राम रहीम को ड्रामे का कोई असर नहीं हुआ और उसे जबरन कोर्ट रूम से ले जाया गया।