बिहार के नवादा जिले में मोबाइल फोन फटने से एक लड़का बुरी तरह घायल हो गया। घटना यहां के कौआकोल थाना अंतर्गत विशनपुर गांव की है। मोबाइल फोन उस वक्त फटा जब लड़का गाने सुन रहा था। कौआकोल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायल किशोर का नाम नंदलाल कुमार (16) है।
उन्होंने बताया कि विस्फोट से नंदलाल का दाहिना हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। मनोज ने बताया कि नंदलाल को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले मोबाइल फोने फटने का हाल ही में एक और मामला सामने आया था। पिछले हफ्ते मुंबई के भांडुप इलाके में रेस्टोरेंट में लंच कर रहे एक शख्स का मोबाइल फोन फट गया था।
#WATCH: Mobile phone blasts in man's pocket in Mumbai's Bhandup. (Source: CCTV Footage) (4.6.2018) pic.twitter.com/2oC9uudHq6
— ANI (@ANI) June 5, 2018
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई थी। वीडियो में दिख रहा था कि धमाका होते ही आदमी अचानक से खड़ा हुआ और शर्ट की जेब से अपना मोबाइल फोन निकाल कर फेंक दिया।
फोन फटने से व्यक्ति को चोट आई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धमाके की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोग भी अफरा-तफरी में इधर-उधर उठकर भागने लगे थे।