VIDEO: झाड़- फूंक के नाम पर अश्लील हरकत करने वाले मौलवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रमजान के पाक माह में एक शर्मनाक घटना सामने आई हैं। जहां पश्चिम बंगाल की एक मस्जिद के भीतर एक नाबालिग लड़की के साथ एक मौलवी ने जबरदस्ती की हैं। बताया जा रहा है कि यह मौलवी झाड़ फूंक का काम करता हैं।

नाबालिग की माँ के शोर मचाने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। और इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। जहां मौलवी को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया।

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी मौलवी झाड़ फूंक करने का दावा किया करता था। यह मामला 4 जून का बताया जा रहा हैं. और यह घटना बंगाल के वर्धमान जिले की।

https://twitter.com/_trunils/status/1004071355178835968?s=20

यहां की भांगा मस्जिद में आरोपी मौलवी ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। यहां एक महिला भांगा मस्जिद में मौलवी से मिलने के सिलसिले में आई हुई थी।

बता दे कि महिला अपनी नाबालिग बेटी का इलाज करवाने के लिए यहां आई हुई थी। आरोपी खुद को झाड़ फूंक में माहिर बताता था। जहां मौलवी छोटी बच्ची को एक अलग कमरे में ले गया।

इलाज के नाम पर घिनौने मौलवी ने नाबालिग के साथ जबर्दस्ती शुरू कर दी। बच्ची ने उसे रोकना चाहा। लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद लड़की की माँ ने भी शोर मचाया।

इसके बाद लोगों मौलवी को पकड़ कर पुलसि के हवाले कर दिया। इस आरोपी मौलवी की पहचान बदरुद्दीन शेख के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमे पुलिस मौलवी को ले जाते हुए दिखई दे रही हैं।