बीजेपी प्रवक्ता फोन में देखकर भी नहीं पढ़ पाए ‘वंदे मातरम’ वायरल हुआ वीडियो

बीजेपी प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह का  वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में  नवीन कुमार  ‘वंदे मातरम’ गा रहे है। लेकिन वो राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को फोन में पढ़ने के बाद भी ठीक से नहीं गा सके। जिसके बाद उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। नवीन कुमार सिंह की इस हरकरत की वजह से बीजेपी पार्टी की भी चारों तरफ खूब फजीहत हुई।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जी सलाम चैनल पर एक  कार्यक्रम के दौरान एआईएमपीएलबी (ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड) के प्रवक्ता एजाज अरशद कासमी ने नवीन कुमार सिंह को चुनौती देते हुए राष्ट्रगीत सुनाने के लिए कहा। उन्होंने नवीन कुमार सिंह को अपनी देशभक्ति सिद्ध करने के लिए कहा था। जिसपर नवीन कुमार ने एआईएमपीएलबी के प्रवक्ता एजाज अरशद कासमी को अपने साथ राष्ट्रगीत गाने के लिए कहा। उसके बाद नवीन अपने फोन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाकर सुनाने लगे। लेकिन वो फोन में पढ़ने के बाद भी राष्ट्रगीत सही से नहीं गा सकें।

 

https://twitter.com/xtahzy/status/925077705678209024

 

https://twitter.com/IronyOfIndia_/status/925220099350335488