VIDEO: इमारत-ए-शरिया पटना की मुस्लिम लड़कियों को सशक्त बनाने का कुछ इस तरह कर रहा है प्रयास!

पटना के फुलवारी शरीफ के हारून नगर में स्थित इमारत-ए-शरिया का एक संस्थान चलता है, जहां लड़कियों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है। इस संस्थान के जरिये मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा की दिशा में कई बदलाव आए हैं।

मुस्लिम लड़कियों के बीच शिक्षा की प्रगति को समझने के लिए, एनडीटीवी ने एक संस्था का दौरा किया – उस्मान घनी कंप्यूटर सेंटर जो लड़कियों के लिए कंप्यूटर पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

यह संस्थान एक इमारत में स्थापित है जिसे डॉ उस्मान घनी द्वारा मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योगदान के रूप में दान किया गया था।

इसकी स्थापना के बाद से, सैकड़ों लड़कियों ने डिग्री प्राप्त की है और विभिन्न संगठनों में उनकी नौकरी लग गयी है।

देखें वीडियो:

YouTube video