VIDEO: ज़हीर खान और सागरिका घटके की रिसेप्शन में नाचे विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ज़हीर ख़ान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे ने शादी के बाद 27 नंबवर को सोमवार रात मुंबई में होटल ताज महल पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन किया।

YouTube video

इस दौरान फंक्शन में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस पार्टी में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव विराट-अनुष्का की जोड़ी रही।
https://youtu.be/A4HOQC-n7Ds
हमेशा की तरह विराट इस ग्रैंड पार्टी में भी काफी मस्ती करते दिखें। उन्होंने अनुष्का के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है।

बता दें कि इस वेडिंग रिसेप्शन पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी वाइफ प्रियंका, पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा शामिल हुए। वहीं, बॉलीवुड से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, बीना काक, एक्टर अरशद वारसी और उनकी वाइफ इस इवेंट में नजर आए।