नहीं रहे विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना का निधन हो गया है। 70 साल के विनोद खन्ना बीते काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

हाल ही में विनोद खन्ना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमे वो बेहद कमजोर और बीमार नज़र आ रहे थे।

विनोद खन्ना ने मुंबई के अस्पताल में रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उन्हें बीते 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।