ईद के मौके पर वायरल हुई विराट कोहली की ये वीडियो, कहा हर त्योहार है इंडिया का त्योहार

कल पूरे देश में ईद का त्यौहार मनाया गया। अमन और खुशहाली के इस त्योहार पर सभी एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे थे।

इस मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। लेकिन कोहली का अंदाज़ बिलकुल अलग और कमाल का था।
एक एड में वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सभी धर्मों के त्योहार पूरे इंडिया के त्योहार हैं। होली में उड़ता गुलाल हर दिल को रंग जाता है। हंसते हुए चेहरों में ढूंढो, कौन महेश है, कौन माइकल? रंगों को नहीं आता रंगों का कारोबार। हर त्योहार है इंडिया का त्योहार।
वीडियो में ईद का जिक्र करते हुए कोहली कह रहे हैं कि

विराट आगे कहते हैं, बचपन से खान चाची की ईद की सेवई फिरोज से ज्यादा हम सबने खाई है। दुआ कर लेती है मजहब की चौखट पार, हर त्योहार इंडिया का त्योहार।
दीवाली पर रोशन होने वाले दीये, दूर अंजाने देखने वालों का धर्म नहीं पूछते, क्रिसमस में चर्च की घंटियां, सबके कानों में पड़ती हैं। गुरुपूरब पर लंगर की रोटियां सभी का पेट भरती हैं, गणपति बप्पा के आने पर या दुर्गा मां के जाने पे सभी का सिर झुकता है। वक्त सभी का रुकता है। हमें तो खुशी का बहाना चाहिए यार। हर त्योहार है इंडिया का त्योहार।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे अब तक १ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। विराट कोहली के इस वीडियो को खूब सारा प्यार मिल रहा है:

https://www.youtube.com/watch?v=UJxSRnkl7r0