महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने तोड़ा रूल, क्रूज की सेफ्टी रेलिंग पार कर लेने लगीं सेल्फी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार कर देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज ‘आंग्रीया’ की सेफ्टी रेलिंग को पार करके सेल्फी ली। वे शनिवार को मुख्यमंत्री के साथ क्रूज के उद्घाटन के मौके पर पहुंची थीं। घटना के वायरल हुए वीडियो में सुरक्षाकर्मी उन्हें समझाने की कोशिश करते नजर आए।

4 घंटे में तय होगी मुंबई से गोवा की दूरी
आंग्रीया क्रूज 14 घंटे में मुंबई से गोवा पहुंचेगा। 131 मीटर लंबे शिप में 104 कमरे हैं। इसमें 400 यात्री और 70 क्रू सफर कर सकते हैं। दो रेस्तरां के अलावा तीन ओपेन डेक और 24 घंटे खुला रहने वाला काफी शॉप भी है। यह विश्व का पहला क्रूज है, जिसमें कपल पॉड (सुविधाओं से लैस बड़ा कैप्सूल जैसा) का सेगमेंट दिया गया है।

6 से 11 हजार के बीच किराया
शिप में किराए की 6 श्रेणियां हैं, जो 6 से 11 हजार के बीच हैं। किराए की श्रेणियों में प्रीमियम सूइट, प्रीमियम सूइट कपल, प्रीमियम रूम 4 और 2 लोगों के लिए, ग्रुप के लिए डोरमेटरी और कपल पॉड शामिल हैं। किराए में हाई टी, डिनर और ब्रंच भी शामिल है। इसमें दो रेस्तरां के अलावा 3 ओपेन डेक और 24 घंटे खुला रहने वाला काफी शॉप भी है। यह विश्व का पहला क्रूज है, जिसमें कपल पॉड (सुविधाओं से लैस बड़ा कैप्सूल जैसा) का सेगमेंट दिया गया है।