Whatsapp के जरिये चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा है जिसके तार प्रदेश के साथ लगते चंडीगढ़ से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी दस लड़के व लड़कियों से पूछताछ की है जिसके दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।

लड़कियों की दलाली करने वाले एजेंट ने पुलिस को इस बात का खुलासा किया है की जिस्मफरोशी के धंधे  का यह सारा नेटवर्क चंडीगढ़ की एक आंटी ऑपरेट करती है। अलग अलग होटलों में रुकने वाले टूरिस्ट इन दलालों की नज़र पर होते थे। दलाल टूरिस्टों से मिलकर लड़की की सौदेबाजी करने की कोशिश करते थे जो टूरिस्ट इनके झांसे में आ जाते उसे यह व्हाट्सप्प के जरिये अलग अलग लड़कियों की फोटो भेज कर सौदेबाज़ी करते थे।

पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए बहुत बारीक जाल बन कर ग्राहक के तौर पर अपना एक आदमी भेजा था। और लड़की का सौदा 13,000 रूपये में हुआ जिसके बाद रैकेट से जुड़े लोगों को रेड मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस केस की हर डिटेल खंगालने में लगी हुई है। इस केस में पुलिस को कुछ सफेदपोश लोगों के जुड़े होने का भी शक है। बुधवार को गिरफ्तार इन लड़के-लड़कियों को अदालत में पेश किया जाएगा।