जो अपनी सीट नहीं बचा सका, उसके सामने झुकने की क्या ज़रूरत, कांग्रेस का योगी पर तंज

बेंगलुरु: उत्तर प्रदेश की दो अहम सीटें गोरखपुर और फुलपुर लोकसभा के उप चुनाव में भाजपा के हारने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष के निशाने पर हैं।

कर्नाटक के गृह मंत्री राम लिंग रेडी ने यह कहते हुए चुटकी ली कि जिस तरह संसद के कामकाज के बीच कुछ सवालों पर स्टार लगा होता है और कुछ अनस्टारड होते हैं। ठीक उसी तरह अब योगी अनस्टार्ड कंपेनर हो गए हैं।

दरअसल कर्नाटक के सहिली क्षेत्रों के साथ साथ राज्य के लगभग सभी शहरों में योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली का भाजपा ने योजना बनाया है क्योंकि इन क्षेत्रों में हिंदी बोली और समझी जाती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या पहले के योजना के तहत ही योगी आदित्यनाथ की रैली कर्नाटक में करवाई जाएगी?।

भाजपा के प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा कि एक चुनाव हारने से उनकी हैसियत पर फ़र्क़ नहीं पड़ता, वह अब भी हमारे स्टार प्रचारक हैं। वहीं कर्नाटक कांग्रेस ने भी योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार येदियुरप्पा योंही के सामने सर झुकाये हुए हैं। कांग्रेस ने उसे कर्नाटक की अपमान बताया है।

कांग्रेस ने कहा येदियुरप्पा कम से कम कर्नाटक के सम्मान के साथ खिलवाड़ तो न करें। जो अपनी सीट भी नहीं बचा पाया उनके सामने झुकने की क्या ज़रूरत।