सऊदी सरकार की आलोचना करने पर काबा के इमाम अल शुरेम का ट्विटर अकाउंट बंद किया

रियाद: सऊदी अरब की शाही सरकार की नीतियों को आलोचना का निशाना बनाने पर काबा के इमाम शेख सऊद अल शुरेम का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया है। शेख अल शुरेम ने राज्य के कुछ राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे पर सरकार के नीतियों को आलोचना का निशाना बनाते हुए उसे गैर इस्लामी करार दिया था।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

गौरतलब है कि सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान इन दिनों राज्य में सिनेमा हाल, समुद्र के किनारे रोजोर्ट और अन्य कई विवादित कदम को आधुनिकरण के नाम पर उठा रहे हैं। गौरतलब है कि शैख़ सउद अल शुरेम 1946 में रियाद में पैदा हुए और कई शैक्षिक पदों पर भी रहे इसके साथ उम्मुल कुरा यूनिवर्सिटी के डीन भी रहे हैं। वह मक्का के हाईकोर्ट में फाजिल जज भी हैं।