बांग्लादेश से 7 लाख रोहिंग्या मुसलमानों को वापस बुलाएगा म्यांमार

म्यांमार सरकार ने 7 लाख रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों को वापस लेने की इच्छा जताई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) थाउंग तन ने कहा कि अगर रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश से म्यांमार लौटना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

म्यांमार के एनएसए थाउंग तन ने शनिवार को यह बातें सिंगापुर में चल रहे क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन ‘शाँगरी.ला.डायलाग’में कहीं। कॉन्फ्रेंस में थाउंग से पूछा गया कि क्या म्यांमार रोहिंग्या रखाईन क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्देश का सही तरीके से पालण कर सकती है। बतादें कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2005 में म्यांमार के लिए आर 2 पी संरचना को मंजूरी दी थी।

थाउंग तन ने कहा कि बांग्लादेश अगर 7 लाख रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजना चाहता है तो हम उन्हें रिसीव करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं चल रही है, यह मानवता के खिलाफ एक अपराध है।

बता दें कि पिछले साल अगस्त में पश्चिमी राखेन में सैन्य अभियान के बाद लगभग 7 लाख रोहिंग्या ने देश छोड़ दिया, जिसे अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने नस्ली सफाया करार दिया था।