क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी टूटने वाली है?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी को अभी चार महीने ही हुए हैं और उनके तलाक की खबरें आने लगी हैं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, एक इंटरनेशनल पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक तलाक ले रहे हैं। प्रियंका का स्वभाव कंट्रोल करने वाला है और वह बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं और इसी कारण उनका तलाक हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक- ”दोनों हर बात पर लड़ाई करते हैं- काम, पार्टी, साथ में समय बिताना। दोनों ने जल्दबाज़ी में शादी की और अब वह उसकी कीमत चुका रहे हैं।”

रिपोर्ट के मुताबिक- “निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी, लेकिन हाल ही में निक उनपर बंदिशें लगाते दिखाई दिए। वह जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे।

वहीं निक का परिवार भी शादी को खत्म करने के लिए कह रहा है क्योंकि उन्हें शुरुआत में लगा था कि प्रियंका एक परिपक्व महिला है, जो घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए तैयार थीं लेकिन उन्हें अब लगता है कि वह पार्टी करने वाली एक लड़की है, जो ऐसे बर्ताव करती है जैसे वह 21 साल की हो।”

हालांकि प्रियंका के प्रतिनिधि ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार दिया है।

प्रियंका औन निक फिलहाल लॉस एंजेलिस में रह रहे हैं। निक ‘जुमानजी’ की तैयारी कर रहे हैं, वहीं प्रियंका खुद को अपने ससुरालवालों के साथ बिज़ी रखती हैं।

प्रियंका ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं और इसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं। इसके अलावा प्रियंका, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई’ में भी नज़र आ सकती हैं।