आज से वर्ल्डकप क्रिकेट का आगाज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में होगा मुकाबला!

विश्व कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस बार इंग्लैंड की टीम खिताब की तगड़ी दावेदार मानी जा रही है। पिछले एक साल की बात करें तो उसने 25 में 17 वनडे में जीत हासिल की है, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, तीन मैच के नतीजे नहीं निकले। इस दौरान उसने घरेलू मैदान पर 13 वनडे खेले। इनमें से उसने 11 में जीत हासिल की और एक मैच हारा। एक मैच बेनतीजा रहा था।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका का भी रिकॉर्ड बेहतर है। उसने पिछले एक साल में 21 में से 16 वनडे जीते हैं, जबकि 5 में उसे हार मिली है।

इस दौरान विदेश में भी उसका प्रदर्शन बेहतर रहा है। उसने 8 में से 5 वनडे में जीत हासिल की है। हालांकि, इस मैदान पर उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने ओवल में अब तक 9 वनडे खेले हैं। इनमें से उसने 3 में जीत हासिल की है, जबकि 6 में हार झेलनी पड़ी है।