रेवाड़ी: हरियाणा की राजनीति में गैंग रेप्प का जिन्न सरकार को खासी परेशान कर रही है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता आक्रामाक हो रहे हैं। भावुकता में नेता ऐसी बातें कह जाते हैं जिसका कोई मतलब नहीं होता।
ऐसा ही कुछ हुआ आप नेता नवीन जयहिंद के साथ। दरअसल नवीन रेप पीड़िता को दो लाख रुपए मुआवजा दिए जाने से नाराज थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरियाणा की लड़कियों की इज्जत की कीमत महज दो लाख रुपए है।
साथ ही नवीन जयहिंद ने चुनौती दी कि बीजेपी के नेता 10 के साथ कुकर्म करवाएं हम उन्हें बीस लाख दे देंगे। जयहिंद ने साफ लब्जों में कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना पर शर्म करने की दरकार है।