गिरिराज जी ठेकेदार मत बनिए आप हमसे बड़े हिन्दू नहीं- तेजस्वी यादव

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर सोमवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि अब हिन्दुओं का सब्र टूट रहा है। ट्विटर पर दिये गिरिराज सिंह के इस बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया, कहा- किसी का सब्र नहीं टूटा है, ठेकेदार मत बनिए, हमसे बड़े हिन्दू नहीं हैं आप। आपको चुनाव का डर है।

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि 1947 के बाद हिन्दूओं को प्रताड़ित किया गया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु धर्म के आधार पर हिन्दुस्तान के बंटवारे के बाद राम मंदिर बनवा सकते थे लेकिन उन्होंने वोट बैंक कि खातिर इसे विवादित बना दिया, लेकिन अब हिन्दुओं का सब्र टूट रहा है।

वहीं तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में कहा है कि काहे बड़बड़ा रहे हैं फालतू का। ठेकेदार मत बनिए, हमसे बड़े हिन्दू नहीं है आप। आपको चुनाव का डर है। ये मगरमच्छी रोना रोने से फुर्सत मिले तो युवाओं को नौकरी, विकास और जनता की सेवा की बात करिए।