मध्य प्रदेश चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस में बहुमत नंबर की लड़ाई जारी!

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू गई है। सभी पाचों राज्यों यानि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें मध्य प्रदेश में हैं और मध्य प्रदेश में पिछले 15 साल से बीजेपी की सरकार है।

इस बार कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंकी है लेकिन इसके बावजूद भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल में कुछ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं तो कुछ में भाजपा को आगे बताया जा रहा है। I

ndia TV-CNX के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से भाजपा को 122-130, कांग्रेस को 86-92, बसपा को 4-8 और अन्य को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान जारी किया गया है।

साभार- ‘इंडिया टीवी न्यूज डॉट कॉम’