यूपी: 16 साल की नाबालिग लड़की को दबंगों ने जिंदा जलाया

योगी राज में भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। अब एक दिल दहला देने वाली खबर कानपुर से सामने आई है। कानपुर देहात के बैना गांव में 16 साल की एक लड़की को सरेआम आग लगा दी।

YouTube video

आरोप कथित तौर पर गांव के ही 3 युवकों पर लगा है। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि लड़की पानी भरने के लिए निकली थी। इसी दौरान कथित तौर पर 3 युवकों ने लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो की तलाश की जा रही है।