सोशल मीडिया पर लोगों ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस को सस्पेंड करने की मांग की

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लापता छात्र नजीब अहमद को लेकर 6 नवंबर को इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान नजीब की मां फातिमा नफीस, उनकी चेचेरी बहन और दूसरे छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। फातिमा नफीस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पुलिस नजीब को बुरी तरह से खींच रही है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने शेयर कर अपने गुस्से का इजहार किया है। लोगों ने लिखा है कि एक मां का बेटा 24 दिनों के गायब मगर पुलिस उल्टे उसके मां को प्रताड़ित कर रही है।najeeb-ahmed-mother-leadनजीब की मां नफीसा कहती हैं कि मेरे बेटे को गायब हुए 24 दिन से हो गए मगर पुलिस उसे खोजने सक्षम नहीं हुई। उसे खोजने के बजाय पुलिस निर्दोष छात्रों को हिरासत में ले रही है। जितनी विशाल सेना की तैनाती मेरे बेटे को खोजने में लगाया गया होता तो वह अब तक मिल गया होता।

ऐसी ही एक और तस्वीर 7 नवंबर को इंटरनेट के जरिए सामने आया। तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिस वाला प्रदर्शन स्थल पर एक छात्रा को पकड़कर घसीट रहा है। इस तस्वीर को टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार योगेश कुमार ने क्लिक किया था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी गुस्से का इजहार गया है।

इस तस्वीर को पोस्ट कर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने लिखा “यह दिल्ली पुलिस है? यह पुलिस अफसर एक महिला छात्र को इस तरह कैसे छू सकता है। यह उसके ग़लत मानसिकता को दर्शाता है! एस तुरंत सस्पेंड किया जाए @CPDelhi”। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को एक नोटिस भेजकर पुलिस वाले के दुर्व्यवहार पर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने पुलिस वाले पर कार्यवाई की मांग की है।

स्वाति मालिवाल ने इस मामले पर ट्वीट कर लिखा है कि पुलिस वाले को शर्म नहीं आयी लड़की को ऐसे छूते हुए। ये क्या महिलाओं की रक्षा करेंगे जो एक स्टूडेंट जो नजीब के लिए लड़ रही है, उसको न छोड़ रहे।