अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में छह महीने से अधिक समय गुजारने के बाद तीन अंतरिक्ष यात्री बृहस्पतिवार को धरती पर लौट आए। इन अंतरिक्ष यात्रियों में नासा की सेरेना ऑनन-चांसलर, रूस के सर्गेई रोकोयेव और जर्मनी के एलेक्जेंडर गर्स्ट शामिल हैं।
इन सभी को लेकर रूसी सोयूज यान गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार पांच बजकर दो मिनट पर कजाकिस्तान में उतरा। अंतरिक्ष यात्रियों ने रेडियो पर कहा कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं।
In Case You Missed It: Earlier today, three @Space_Station crew members returned to Earth, safely landing at 12:02am ET. @AstroSerena, @Astro_Alex, and Sergey Prokopyev spent 197 days in space where they circled the globe 3,152 times. Learn more: https://t.co/P06YORg97P pic.twitter.com/IrxauwiW9N
— NASA (@NASA) December 20, 2018
तीनों यात्रियों ने अंतरिक्ष में 197 दिन बिताए। यह दो अंतरिक्ष यात्रियों सेरेना ऑनन-चांसलर और सर्गेई रोकोयेव का पहला जबकि गर्स्ट का दूसरा मिशन था।
धरती पर उतरने के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की शुरुआती चिकित्सकीय जांच की गई। अंतरिक्ष यात्रियों को अपने-अपने देश रवाना होने से पहले स्वागत के लिए जेजकजगान ले जाया जाएगा।
साभार- ‘ज़ी न्यूज़’