नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार शाम पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा पर प्रहार किया जिसका कुछ देर बाद ही यशवंत सिन्हा ने जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि यदि मैं 80 साल की उम्र में नौकरी चाहता तो जेटली अभी अपनी जगह में नहीं होते। यशवंत सिन्हा की इस खबर को एक बार फिर अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने प्राथमिकता से छापा है।
आपको बता दें कि इसी अखबार में छपे लेख के बाद मोदी सरकार की फजीहत हो रही है। इस लेख में यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर करारा प्रहार किया था।