अनुराग को दिबाकर से जलन होती है : कल्कि

मुंबई। अनुराग कश्यप को दिबाकर बनर्जी की फिल्म शंघाई को देखकर थोड़ी बहुत जलन‌ हो रही है। ये शंघाई फिल्म की हीरोइन और अनुराग की पत्नी कल्कि का कहना है। ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

कल्कि शंघाई के प्रीमियर में सफेद रंग के गाउन में अभय देआल और दिबाकर बनर्जी के साथ पहुंची थी लेकिन तकरीब‌ में अनुराग कश्यप नहीं आए थे। कल्कि ने बताया अनुराग को तकरीबों में जाना पसंद नहीं है और दूसरा वो अपनी फिल्म को लेकर मुंबई में बहुत मसरुफ‌ है।