मुजफ्फरपुर 5 जुलाई : शहर में मनचलों का दहशत बढ़ता जा रहा है। अब कोई जगह महफूज़ नहीं रह गयी है। ट्रेन, कॉलेज और सड़क पर बेखौफ मनचले मनमानी कर रहे हैं। अगर कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता है तो वह उस पर हमला बोल देते हैं। अब तो अहले खाना के साथ चलना भी महफूज नहीं रह गया है। जुमेरात को ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें इंजीनियरिंग की एक तालिब इल्म के साथ मनचले नौजवान ने सरेआम छेड़खानी की, जब लड़की के भाई और वाल्दा ने रोकने की कोशिश की तो मनचलों ने उनके साथ ज्यादती किया।
मनचले लकड़ी के भाई और वाल्दा के साथ ज़ियादती कर रहे थे, इसी दरमियान सिटी एसपी कुमार एकले की गाड़ी वहां से गुजरी। सिटी एसपी जब तक रुक कर मामले की जानकारी लेते, तब तक मनचले फरार हो गये। इसके बाद सिटी एसपी लड़की को अपने साथ लेकर काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंचे, जहां उसके भाई के बयान पर मनचलों के खिलाफ सनाह दर्ज की गयी। इनमें रोशन नाम के सख्स को नामजद किया गया है, जबकि तीन दीगर को न मालुम बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज की रहनेवाली सोनल (हकीकी नाम) बीएचयू में इंजीनियरिंग की तालेबा है। छुट्टियों में वह वाल्दा के साथ पूसा (समस्तीपुर) वाक़ेय अपने ननिहाल आयी हुई थी। सोनल का भाई मुजफ्फरपुर में रहता है। वह भाई से मिलने के लिए जुमेरात को बाघ एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान वाल्दा भी सोनल के साथ थी। ट्रेन में ही चार मनचले नौजवान ने सोनल के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस दौरान कोच में सफ़र कर रहे दीगर लोग तमाशबीन बने रहे। सोनल जब मनचलों की हरकतों से परेशान हो गयी तो वह वाल्दा के साथ वह दूसरे कोच में चली गयी। मनचले नौजवान भी उस कोच में पहुंच गये और सोनल के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।