अमरीका: पश्चिमी वर्जीनिया में बाढ़ से 20 की मौत

अमरीकी राज्य पश्चिमी वर्जीनिया में बाढ़ की वजह से अब तक 20 लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। गवर्नर अर्लले टॉबलिन ने आपातकाल की घोषणा की और कहा कि ये बड़ी आपदा है।

उन्होंने बाढ़ से बड़े नुकसान की आशंका व्यक्त की। राज्य में सौ से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं और 60 हजार से ज़्यादा इमारतों की बिजली गुल है। राज्य की कई नदियां खतरनाक उफान पर है।

उफनते हुए पानी और घरों की छतों से लोगों को उठाकर बचाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक़ अमरीका के कुछ भागों में ये बाढ़ सदी की सबसे भयानक बाढ़ है। कई शॉपिंग सेंटर में लोग फंसे हुए हैं।

इस वजह से राज्य के मशहूर सैरगाहों में से एक ‘ग्रीनब्राइअर’ को बंद करना पड़ा है। बाढ़ की वजह से 44 राज्यों के 55 काउंटी में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।