अरुण जेटली को मालूम होना चाहिए कि मैंने IAS की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आया था- यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बीच जुबानी जंग जारी है। गुरुवार को वित्त मंत्री जेटली ने इशारों में कहा कि 80 साल की उम्र में लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं। इस पर यशवंत सिन्हा ने जेटली पर जमकर हमला बोला है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि जेटली इतिहास देखे बिना कुछ भी बोल रहे हैं। मैंने अर्थव्यवस्था पर जो सवाल उठाएं हैं उनका जवाब कोई नहीं दे रहा है। यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘आज के दिन ये सवाल नहीं है कि मैंने क्या किया?

आज की परिस्थिति पर जो मैंने सवाल उठाए हैं उसका जवाब कोई नहीं दे रहा। जेटली साहब शायद मेरा बैकग्राउंड भूल गए हैं कि मैं 12 साल की अपनी आईएएस की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आया था। नौकरी छोड़ने वाला आदमी नौकरी नहीं मांगता।