हैदराबाद, 2 जून : आंध्र प्रदेश के वज़ीर ए आला एन. किरन कुमार रेड्डी ने हफ्ते की रात रियासत के वज़ीर ए सेहत ( Health minister) डीएल रवींद्र रेड्डी को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। रविंद्र रेड्डी ने हुकूमत के प्रोग्रामों पर तंकीद किए थें|
इससे पहले जुमे के दिन सीएम ने कांग्रेस सदर सोनिया गांधी से कैबिनेट में फेरबदल के मुद्दे पर बातचीत की थी।
रवींद्र रेड्डी को सीएम का नाकिद (critical/आलोचक) माना जाता है। रविंद्र रेड्डी कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने वाले दूसरे वज़ीर हैं। इससे पहले वज़ीर ए आला ने पी. शंकर राव को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था।
जल्द ही एक-दो और वुजराओ को कैबिनेट से बाहर किए जाने के इम्कान ज़ाहिर किया जा रहा है। रवींद्र रेड्डी फिलहाल अपने अरकान खानदान के मेम्बरों के साथ लंदन में हैं। उम्मीद है कि वे 4 जून को लौटेंगे।
रवींद्र रेड्डी कडप्पा जिले से एमएलए हैं। उन्हें दिसंबर 2010 में किरण रेड्डी के सीएम बनने पर कैबिनेट में शामिल किया गया था।
बहरहाल, बाद में वे सीएम के तल्ख नाकिदीन बन गए और खुलेआम उनके काम करने के तरीकों की तंकीद करने लगे।