आज की हड़ताल सबसे कामयाब आम हड़ताल

नई दिल्ली: भाकपा ने केन्द्रीय श्रमिक संघों (सीटीयू) की ओर से आहूत आज की हड़ताल को ‘‘सबसे सफल’’ आम हड़ताल बताते हुए कर्मचारियों और कामगारों को बधाई दी तथा प्रदर्शन को केन्द्र की राजग सरकार की ‘‘जन-विरोधी’’ नीतियों पर ‘‘प्रतिघात’’ बताया।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘भाकपा का केन्द्रीय सचिवालय कामगारों तथा कर्मचारियों को केन्द्रीय श्रमिक संघों के आह्वान पर पूरे भारत में सबसे सफल आम हड़ताल के लिए बधाई देता है।’’ भाकपा ने दावा किया कि कई राज्यों में ‘‘बंद जैसी’’ स्थिति है क्योंकि बैंकों, बीमा कंपनियों, वित्तीय संस्थाओं, दूरसंचार, कोयला, स्टील, खनन क्षेत्र, राज्य और केन्द्र सरकारों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

(भाषा)