बुलंदशहर, २५ नवंबर: यूपी के बुलंदशहर में एक बार फिर इज़्ज़त के नाम पर कत्ल का मामला सामने आया है। इल्ज़ाम है कि बुलंदशहर के रहने वाले अब्दुल हकीम को उसकी बीवी महविश के घर वालों ने जान से मार डाला। एक ही गांव के रहने वाले अब्दुल और महविश ने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी।
शादी के बाद ही गांव की पंचायत ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद से वे दिल्ली में रह रहे थे। बुलंदशहर एसएसपी की तरफ से दिए सिक्योरिटी के भरोसे पर वे दोबारा गांव लौटे थे। अहम बात ये है कि दोनों आमिर खान के मशहूर शो ‘सत्यमेव जयते’ में भी शामिल हुए थे। आमिर ने शो में खाप पंचायत का मुद्दा उठाया था।
महविश का इल्ज़ाम है कि गांव लौटने के बाद से ही उनका जीना मुश्किल था। लेकिन उसे भरोसा था कि गांव वाले शादी को कुबूल कर लेंगे। महविश ने कत्ल की वजह को दो साल पहले की गई कोर्ट मैरिज बताया और इल्ज़ाम लगाया कि गांव के ही एक शख्स ने ऐसा करने के लिए हथियार मुहैया कराए थे।
वहीं, पुलिस का बयान इस वाकिया में इख्तेलाफ पैदा कर रहा है। बुलंदशहर के सीओ लाल साहब यादव ने कत्ल के पीछे कोर्ट मैरिज को वजह मानने से इनकार किया है। यादव ने कहा कि लड़की के तरफ के लोग शादी पर सहमति जता चुके था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में रहते ही अब्दुल के भतीजे और एक दूसरे लड़के सलमान के बीच तनाज़े हुए था जिसमें दो और लड़के भी शामिल थे। पुलिस की मानें तो इसी झगड़े के बाद से अब्दुल और सलमान के परिवार में दूरियां बढ़ गई थीं।
पुलिस ने बताया कि अब्दुल और महविश सिक्योरिटी के भरोसे पर गांव वापस लौट आए थे। 21 नवंबर 2012 को अब्दुल और सलमान के बीच भी झगड़ा हुआ। इसके बाद अब्दुल और सलमान का एक और दोस्त पुलिस स्टेशन भी गए थे। पुलिस सटेशन से लौटने के बाद सलमान ने मुबय्यना तौर पर अब्दुल के गले में गोली मारी।