केरल के कन्नूर जिले में थलासेरी के करीब सियासी तौर पर कथीरूर में पीर के रोज़ एक नामालूम गिरोह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 32 साल के एक कारकुन का कत्ल कर दिया जिसके बाद आरएसएस ने आज रियासत बंद का ऐलान किया |
पुलिस के मुताबिक आरएसएस ओहदेदार ई मनोज पर गिरोह ने घात लगाकर बम फेंका फेंका और फिर उस पर धारदार हथियार से वार कर उसे मार डाला. उसके बाद गिरोह के लोग वहां से भाग गए |
आरएसएस और भाजपा के लीडरों ने इल्ज़ाम लगाया कि इस कत्ल के पीछे माकपा का हाथ है| उन्होंने आज रियासत में दिनभर की हड़ताल बुलायी है| रियासत की दारुल हुकूमत में मौजूद भाजपा सदर अमित शाह ने इस कत्ल की मुज़म्मत की है|
इस इलाके में पहले आरएसएस और माकपा कारकुनों के बीच तशद्दुद होते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों से अमन बनी हुई थी|
पुलिस के मुताबिक लेकिन हाल में भाजपा और माकपा द्वारा एक दूसरे के कारकुनो को अपने खेमे में लाने के चलते फिर तनाव पैदा हो गया है|
पिछले साल एक अहम मुकामी लीडरकी अगुवाई में बड़ी तादाद में भाजपा कारकुन माकपा में शामिल हो गए थे. बदले में भगवा पर्टी ने गुजश्ता महीने ढेर सारे कारकुनों को अपनी पार्टी में ले लिया था|