नई दिल्ली : देश भर के लोगों को आरबीआई की तरफ से दो और नये करेंसी नोटों का गिफ्ट भी मिला। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल 200 और 50 रुपये के नए नोट को जारी कर दिया था। लोग इन नोटों को फिलहाल बैंकों से ले सकते हैं।
नोट का बेस कलर ब्राइट येलो है। नोट पर आगे गांधी जी तस्वीर होगी, जबकि पीछे के हिस्से पर सांची का स्तूप है। इस नोट पर अंग्रेजी और देवनागरी लिपि में 200 लिखा है। आरबीआई को उम्मीद थी कि नए नोट को लोग हाथों-हाथ ले लिया। शुरुआत में आरबीआई ने केवल 50 करोड़ नोट छापे थे, ताकि इनकी पूरे देश में कमी न हो।
100 और 500 रुपये के नोट के बीच कोई नोट नहीं है। इस कारण से लोग इस नए करेंसी नोट का ज्यादा प्रयोग करने लगे हैं। छोटे खर्चों को पूरा करने के लिए इस नोट का ज्यादा प्रयोग हो रहा है। नोटबंदी से पहले 500 के 1,717 करोड़ नोट थे और 1000 के 686 करोड़ नोट थे। SBI की रिसर्च के मुताबिक नोटबंदी के बाद बड़े नोटों के शेयर में 70 फीसदी की कमी आई है।