आशा लकड़ा बनीं रांची की नयी मेयर

बीजेपी हिमायत आशा लकड़ा रांची की नयी मेयर बन गयी हैं। आशा लकड़ा 14,969 वोटों से कामयाब करार हुई हैं। दूसरे नंबर पर नवीन लकड़ा रहे। आशा लकड़ा को 40,941 वोट मिले जबकि दूसरे मुकाम पर रहे नवीन लकड़ा को 25,972 वोट मिले। रांची के लोगों ने साबिक़ मेयर रमा खलको को नकार दिया है। रमा भी इंतिखाबी मैदान में थीं। इस बार बड़ी तादाद में लोगों ने ‘नोटा’ का भी इस्तेमाल किया है।

नताईज़ का ऐलान होते ही आशा लकड़ा के हामियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पटाखे छोड़े जा रहे हैं। जुलूस की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हमियों का जोश देखते ही बन रहा है।
इससे पहले वोट गिनती के लिए कृषि बाजार समिति पंडरा में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी थी। पूरे अहाते में सेक्युर्टी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीसी विनय कुमार चौबे और एसएसपी प्रभात कुमार खुद अफसरों के साथ मौके पर मौजूद थे।

एसडीओ अमित कुमार व कोतवाली डीएसपी दीपक कुमार अंबष्ठ पूरी हालत पर खुद नजर रख रहे थे। वोट गिनती मुकाम और इसके आसपास की सेक्यूरीटी जैप के जिम्मे थी। वोटिंग गिनती सेंटर पर 13 मजिस्ट्रेट की तकर्रुरी की गई थी।