इंडियन मुजाहिदीन का अगला निशाना था वाराणसी शहर

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके का इरम लॉज मुश्तबा दहशतगर्दों का अड्डा था। यहां हैदर और इम्तियाज भी ठहर चुके हैं। रांची पुलिस ने फिलहाल इस लॉज के एक कमरे को सील कर दिया है। यहां से जो कुछ मिला है, अगर उसपर आइएम कार्रवाई करती तो पूरे मुल्क में तबाही मच गयी होती। इंडियन मुजहिदीन का अगला निशाना वाराणसी शहर था।

वाराणसी का नक्शा भी मिला है। साथ ही उसमें वाराणसी शहर के कई मंदिरों को लाल घेरे से दिखाया गया है। उत्तर प्रदेश का एटलस है, जिसमें वहां के कई बड़े मंदिरों को घेरकर दिखाया गया है। दिल्ली के बड़े मंदिर और जुनूबी भारत के कई मंदिरों को लाल रंग से घेरा गया है। साथ ही झारखंड और बिहार के भी कुछ मंदिर उसमें शामिल हैं। उसके कमरे से एक नक्शा मिला है, जिसमें गांधी मैदान बनाया हुआ है। फिलहाल एनआइए इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

तफ़सीश करने वाले अफसरों का मानना है कि तबाही के सामान भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इस्तेमाल में लाया जा सकता था। कमरा से हैदराबाद धमाके से मुतल्लिक़ कुछ जानकारियां भी हाथ लगी है।

बौद्ध मंदिर भी निशाने पर :

बिहार के गया के अलावा मुल्क के दीगर शहरों में जो भी बौद्ध मंदिर हैं उसे भी लाल रंग से घेरा गया है। अफसरों का मानना है कि ये मंदिर भी आइएम के निशाने पर हैं। डायरी में भी इन मंदिरों की जिक्र है।

कई किताबें भी हैं :

स्टूडेंट इस्लामिक आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया से मुतल्लिक़ कई किताबें भी बरामद की गयी हैं। एक डायरी है, जिसमें उर्दू में लिखा हुआ है। एनआइए के अफसर उर्दू के जानकारों से राब्ता कर इसकी पूरी जानकारी हासिल करेंगे। डायरी में कुछ ऐसे अलफ़ाज़ भी हैं, जो कोड वर्ड लगते हैं। उन्हें भी डीकोड किया जाएगा।

सलीम की तलाश :

एनआइए और पुलिस को मुजबुल्लाह अंसारी के दोस्त सलीम की तलाश है। ये दोनों इरम लॉज में एक ही साथ रहते थे।मुजबुल्लाह और सलीम ने कई बार सीठियो के इम्तियाज अंसारी को भी रखा था। सलीम की गिरफ्तारी के बाद ही सूरत वाजेह हो सकेगी। सलीम कर्मा इरबा गांव का रहने वाला है।

अभी कुछ कहना जल्दबाजी- एडीजीपी :

एडीजीपी एसएन प्रधान ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी है। उन्होंने कहा कि अभी किसी मामले की गुत्थी नहीं सुलझी है। आइएम के निशाने पर कौन मंदिर हैं और कौन शहर है यह भी वाजेह नहीं है। छानबीन जारी है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हर नुक्ते को बुनियाद मानकर छानबीन की जा रही है।