ज़ाकिर नाइक को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

कोझिकोड(केरल): इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने आज  जाकिर नाइक का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस्लाम में शांति सिद्धांत के वकील हैं उन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है |

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आईयूएमएल के सांसद और पूर्व मंत्री ई टी मोहम्मद बशीर ने कहा, “नाइक इस्लाम में शांति सिद्धांत के वकील है। इस्लामी उपदेशक के खिलाफ अधिकारियों द्वारा की गयी कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है| उन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है |

बशीर ने आरोप लगाया कि “नाइक के खिलाफ पक्षपातपूर्ण ढंग से जाँच की जा रही है उन्होंने मांग की कि अधिकारियों द्वारा उपदेशक को परेशान करना बंद करो।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने कहा “1991 में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की शुरुआत के बाद से, नाइक ने दुनिया के कई हिस्सों की यात्रा की और बड़ी संख्या में कई भाषणों को जन्म दिया और कई संगठित बहसों का आयोजन किया इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए|

बशीर ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार ने एक “पक्षपातपूर्ण तरीके से” उनकी जाँच शुरू की है |

उन्होंने कहा “जो लोग भारतीय संविधान की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास रखते हैं उन्हें आगे आकर इस का विरोध करना चाहिए |
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान IS के ख़िलाफ़ नाइक का एक भाषण भी दिखाया गया |