इंडियाज डॉटर पर आवाम ले‍ फैसला: अनुष्का

हिंदुस्तान की दारुल हुकूमत दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 की इज्तिमाई इस्मतरेज़ी पर मबनी ब्रिटिश फिल्म डायरेक्टर लेस्ली उडविन की डाक्यूमेंट्री इंडियाज डॉटर के नशरियात पर रोक लगाने के फैसले पर लोगों की अलग-अलग राय है।

अदाकारा अनुष्का शर्मा का मानना है कि लोगों को मालूम है कि उन्हें क्या देखना है, इसलिए हर तरह की पाबंदी खत्म होने चाहिए। अनुष्का अपनी आइंदा फिल्म एनएच10 की तश्हीर के लिए मुल्क की दारुल हुकूमत दिल्ली में मौजूद थीं।

उन्होंने नामानिगारों को बताया कि, मैंने डाक्यूमेंट्री (इंडियाज डॉटर) नहीं देखा है। मैं उन चीजों पर तब्सिरा नहीं कर सकती, जिस बारे में लोग बातें कर रहे हैं। लेकिन मैं फिल्म इंडसट्री के नुमाइंदे के तौर पर आपसे यह खुलकर कह सकती हूं कि आपको यह जनता के फैसले पर छोड देना चाहिए।

अनुष्का ने कहा कि, लोगों में इतनी समझ है कि वह अपने फैसले खुद ले सकें, मेरा मानना है कि लोगों को खुद फैसला करने दें।