इंडोनेशियाई नागरिकों का म्यांमार दूतावास पर रोहिंग्या मुसलमानों के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन

इंडोनेशिया: म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के उत्पीड़न से अत्यधिक नाराज इंडोनेशिया के सैकड़ों नागरिकों ने इंडोनेशियाई राजधानी में म्यांमार दूतावास के बाहर विरोध किया है।

जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता अवी सेतियोनो ने कहा कि कम से कम 200 लोग गुरुवार को प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने दूतावास तक तीन समूहों में मार्च किया, दूतावास पर दर्जनों पुलिस कर्मी पहरा दे रहे थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने काफी शोर किया लेकिन यह पूर्ण रूप से एक अहिंसक विरोध प्रदर्शन था।

प्रदर्शनकारियों, जिनमें से कई ने पारंपरिक सफेद वस्त्र पहने, उनके हाथों में बड़े बैनर थे जिन पर लिखा था, “म्यांमार में मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार बंद करो,” और वे नारे लगा रहे थे “रोहिंग्या को बचाओ।”

ह्यूमन राइट्स वॉच ने कुछ हाई डेफिनिशन सेटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया है जो म्यांमार के अराकान में पांच रोहिंग्या गांवों में, जहां सेना आतंकवाद विरोधी आपरेशनों चला रही है, वहां तबाह हुई 1,250 इमारतों को दिखा रही हैं।

इंडोनेशिया, दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम राष्ट्र, रोहिंग्या का एक मजबूत समर्थक है।