इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन का कहर- 26 मरे, 19 लापता

जकार्ता: इंडोनेशिया में भयानक बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 पहुंच गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक लापता हुए लोगों की संख्या 22 तक पहुँच गई है।

देश की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया है कि पश्चिमी इंडोनेशिया के प्रमुख द्वीप जावा के गरूत में सहायता पहुंचनी शुरू हो गई है। मूसलाधार बारिश और भारी बाढ़ के कारण 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ का पानी उतरने के साथ-साथ तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। एजेंसी ने जानकारी दी है कि मृत या लापता लोगों में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र 12 साल से कम है।