इटली भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए रोम की शाही मस्जिद ने खोला दरवाज़ा

रोम: रोम की शाही मस्जिद में पास्ता सर्व करके पैसा जुटाया जा रहा है ताकि इटली में आए हालिया भूकंप के पीड़ितों की मदद की जा सके। पीड़ितो को राहत पहुंचाने के लिए रोम की शाही मस्जिद ने ये अनूठा कदम उठाया है। पिछले महीने इटली में आये भूकंप से काफी तबाही हुई थी। इटली के प्रधानमंत्री मैटियो रेंजी के मुताबिक, इटली में आये जोरदार भूकंप की वजह से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग बेघर हुए हैं। एक महीने बीत जाने के बाद भी इटली के हालात सामान्य नहीं हुए हैं।

ऐसे में रोम की शाही मस्जिद पीड़ितो की मदद के लिए आगे आ रही है। इस मस्जिद के इमाम का कहना है कि मस्जिद का काम सिर्फ नमाज तक नहीं है बल्कि हमारी जवाबदेही समाज को भी है। इटली में भूकंप आने की वजह से हजारों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुश्किल हालात में शाही मस्जिद की तरफ पीड़ितों राहत पहुंचाने के छोटी सी कोशिश भर की है।

मस्जिद में ही काम करने वाले ओमर कैमिली का कहना है मस्जिद हर दिन 50 किलो से ज्यादा पास्ता बनाया जाता है। और इसके खरीदने के लिए मस्जिद के बाहर लंबी लाइन लगी रहती है। हर समूदाय और धर्म के लोग भूकंप पीड़ितो के लिए कुछ ना कुछ मदद करना चाहते हैं। मस्जिद से पास्ता खरीदना उनको आसान तरीका लगता है भूकंप पीड़ितो की मदद के लिए।

रोम की इंटर फेथ बोर्ड के मेंबर पाउला जिब्रेली का कहना है कि शाही मस्जिद के दरवाजे हर धर्म के लिए खुले हैं। मस्जिद की एक छोटी सी कोशिश भर से ये संदेश जाता है कि इटली के मुस्लिम मुश्किल वक्त में हमारे साथ खड़े हैं।।

इटली में मुस्लिम आबादी 16 लाख है। 8 मस्जिदे हैं। बता दें हाल ही पाव रिसर्च सर्वे से ये बात निकल कर सामने आई कि 61 % इटेलियन मुस्लिमों के बारे नकारात्मक सोच रखते हैं। इटली में मुस्लिम समाज के प्रति असहिष्णुता का माहौल तब देखा गया था जब फ्रांस की राजधानी पेरिस में आत्मघाती हमला हुआ था। इन सब हालातों के बीच शाही मस्जिद की ये छोटी सी कोशिश इटली की बड़ी आबादी की मुस्लिमों के प्रति अवधारणा को बदलने में कितनी कामयाब रहेगी, ये वक्त ही बतायेगा।