इस मुस्लिम देश ने जानवर के साथ गंदे काम करने के लिए महिला को दी गई तीन साल की सजा!

यौन शोषण के लिए हर देश में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है। इन सबके बीच मिस्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मिस्र में एक महिला ने बंदर के साथ ‘गंदी हरकत’ की थी जिसके लिए उसे तीन साल की सजा सुनाई गई है।

बताया जा रहा है कि इस घटना को उसके एक मित्र ने रिकॉर्ड किया था और बाद में उसे इंटरनेट पर डाल दिया। वहां की स्थानीय कोर्ट के सामने मामला आने पर महिला को कथित रूप से बंदर के यौन शोषण का दोषी मानकर शुक्रवार को सजा सुना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 90 सेकेंड के इस वीडियो में बसमा अहमद नाम की एक महिला बंदर से छेड़खानी करती नजर आती है। वीडियो के अनुसार, महिला पालतू पशुओं की दुकान में एक बंदर के प्राइवेट पार्ट को छूती है।

महिला यह करते हुए लगातार हंस रही थी। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए महिला को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। महिला को पहले चार दिनों के लिए हिरासत में लिया गया था। उसके बाद महिला की हिरासत अवधि लगातार बढ़ाई जाती रही।

साभार- ‘ज़ी न्यूज़’