एक्का को भाजपा ने बर्बाद किया : बंधु तिर्की

झारखंड जनाधिकार मंच के असेंबली रुक्न बंधु तिर्की ने आज भाजपा पर इलज़ाम लगया कि उसने झारखंड पार्टी के असेंबली रुक्न एनोस एक्का को साल 2005 में हुए इन्तेखाबात के फौरी बाद जयपुर ले जा कर बर्बाद कर दिया। आज रियासत असेंबली में ज़म्नी बजट के मुतालबात पर ओपोजिशन की तरफ से लाये गये कटौती तजवीज का मुखालफत करते हुए हुकूमत के साथी असेंबली रुक्न बंधु तिर्की ने कहा मैंने भी इन्तेखाबात जीता, और मुङो फोन भी आया। अगर मैंने उसे सुना होता तो मैं भी जयपुर गया होता।

तिर्की ने कहा बेचारे विधायक एनोस एक्का को किसने बर्बाद किया ? उन्हें हेलीकॉप्टर से जयपुर ले जाया गया और एक रिजॉर्ट में बिठा दिया गया। भाजपा पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को इसके बारे में पता होना चाहिए। मुदाख्लत करते हुए भाजपा के सीनियर लीडर और साबिक़ स्पीकर सी पी सिंह ने तिर्की को याद दिलाना चाहा कि तब वह केरल में एक रिजॉर्ट में थे।

मार्च 2005 में नौ दिन चली शिबू सोरेन की हुकूमत में वजीर रहे तिर्की ने कहा नहीं, मैं दिल्ली में था। तिर्की ने साबिक़ वजीर ए आला मधु कोड़ा के बारे में कहा कि हर कोई उन पर बदउन्वानी के इलजाम लगाता है लेकिन किसी ने आज तक यह नहीं कहा कि झारखंड में पंचायत इन्तेखाबात उन्हीं की देन हैं।