ओडिशा: मोदी सरकार के मंत्री संतोष गंगवार, साध्वी निरंजन ज्योति के काफिले पर हमला

ओडिशा के बारगढ़ में केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार की कार पर पथराव किया गया. बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार की कार पर पत्थरबाजी का आरोप लगा है। हमले में संतोष गंगवाल को मामूली चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल लाया गया है। संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

दरअसल केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ओडिशा के बारगढ़ में आयोजित विकास रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, लेकिन खबरों के अनुसार बीजेडी कार्यकर्ता बीजेपी की विकास उत्सव रैली का विरोध कर रहे थे और इसी बीच गंगवार का काफिला वहां आ पहुंचा। जानकारी के अनुसार गंगवार के वहा पहुंचते ही कुछ बीजेडी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को निशाना बना कर पथराव कर दिया जिसमें उनके गाड़ी का शीशा चकना-चुर हो गया। और गंगवार को भी हलकी चोटें आई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले बिराजाम में बीजेडी कार्यकर्ताओं ने गंगवार के विरोध में काले टी-शर्ट और हाथ में काले झंडे लेकर गंगवार का विरोध किया। गौर हो कि इससे पहले बीजेडी विधायक देबेश आचार्य ने गंगवार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने ओडिशा के हैंडलूम उद्योग के लिए कोई फंड नहीं दिया है, इस लिए हम उनका विरोध करेंगे।

गौर हो कि शुक्रवार को बारगढ़ में बीजेपी की विकास उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संतोष गंगवार और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जा रहे थे तभी उनके काफिले पर पथराव किया गया।