पटना 3 जुलाई : पुलिस की हिरासत में बुरी तरह पीटे गये कारोबारी अगवा कांड के मुलजिम मुन्ना सिंह ने आज रात पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। एक हफ्ता से उसका यहां इलाज चल रहा था। अहले खाना ने पुलिस पर उसकी क़त्ल करने का इलज़ाम लगाया है। ऐसा कहा जा रहा था कि पुलिस ने इस शख्स के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दी थी।
जमुई के कपड़ा ताजिर वैकुंठ लाल वर्णवाल के अगवा के मामले में पुलिस ने मुन्ना को पकड़ा था। इस मामले में अब तक सात मुजरिमों को गिरफ्तार किया गया है। ताजिर वर्णवाल का अगवा पांच मई को हुआ था। अगवा के बाद से उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
वर्णवाल को तलाश करने में नाकाम रही पुलिस ने मुन्ना की सात दिन पहले बुरी तरह पिटाई कर दी। उसे गिद्धौर थाने पर लाकर पीटा गया था। हिरासत में पिटाई के बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी तो एसपी ने गिद्धौर और जमुई के थानेदारों को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन दो पुलिसवालों का मुअतिल मुन्ना को मौत के मुंह में जाने से नहीं रोक पाया।