झारखंड से एक बार फिर बाहरी उम्मीदवार राज्यसभा जाएंगे। भाजपा-आजसू हिमायती परिमल नथवाणी और राजद के प्रेमचंद गुप्ता का राज्यसभा एमपी बनना तकरीबन तय हो गया है। दोनों करोड़पति उम्मीदवारों ने मंगल को अपना पर्चा भरा। अगर दोनों का पर्चा सही रहा तो 31 जनवरी को ये बिला मुक़ाबल मुंतखिब हो जाएंगे। ये दोनो उम्मीदवार करोड़ों की जायदाद के मालिक हैं। किसी ने बीवी के नाम करोड़ों रुपये कर रखे हैं तो किसी की बीवी से लेकर बेटे तक हर कोई करोड़पति है।
नथवाणी को आज़ाद उतारने पर अड़ी थी भाजपा
परिमल नथवाणी पहले आजसू का उम्मीदवार बनना चाहते थे। आजसू इसके लिए राजी था। लेकिन भाजपा को इस पर इतराज थी कि छह एसेम्बली रुक्न वाले पार्टी के उम्मीदवार को 18 विधायकों वाली पार्टी कैसे हिमायत देगी। भाजपा आखरी वक़्त तक अपनी बात पर अड़ी रही। आखिरकार नथवाणी को आज़ाद उम्मीदवार बनवा कर वह अपनी इज्ज़त बचाने में कामयाब हुई।
जायदाद : दोनों उम्मीदवार करोड़पति
प्रेमचंद गुप्ता : कुल जायदाद 19.66 करोड़
बीवी सरला गुप्ता : मनकूला जायदाद : 6 करोड़, 26 लाख, 77 हजार 568
गैर मनकूला जायदाद : 3 करोड़ 86 लाख
परिमल नथवाणी
कुल जायदाद : 84.46 करोड़
बीवी वर्षा : मनकूला जायदाद : 3 करोड़ 89 लाख पांच हजार 857
गैर मनकूला जायदाद : 15 करोड़ 25 लाख
बेटा धनराज :
मनकूला जायदाद : 3 करोड़ 78 लाख 83 हजार 555
गैर मनकूला जायदाद : 9 करोड़ 80 लाख