कश्मीर: कत्ल के इल्जाम में CRPF जवान पर केस दर्ज

कश्मीर घाटी में 21 साल के एक लड़के के कत्ल के आरोप में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के एक जवान पर केस दर्ज किया गया है। रियाज अहमद शाह नाम के उस लड़के के परिवार का आरोप है कि रियाज को बेहद पास से पेलेट गन की गोलियां लगी थीं जिससे मंगलवार (2 अगस्त) की रात को उसकी मौत हो गई। रियाज को इलाज के लिए श्रीनगर के SMHS हॉस्पिटल में भर्ती भी करवाया गया था। लोगों की शिकायत के बाद वहां की स्थानीय पुलिस ने धारा 302 RPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घाटी में हालात काबू से बाहर होने के डर से अयाज का शव भी परिवार को नहीं सौंपा गया है।

काम पर निकला था: रियाज घाटी में ही ATM सुपरवाइजर का काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि वह रात को 10 बजे के करीब ATM की जांच करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर वालों के पास खबर आई कि वह हॉस्पिटल के ही पास जख्मी हालत में पड़ा है।