आम आदमी पार्टी के लीडर अरविंद केजरीवाल पर आज फिर एक बार हमला हुआ। एक शख्स ने आज राजधानी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में इन्तेख़ाबी मुहिम के दौरान हमला कर दिया। उस शख्स ने केजरीवाल को घूंसा मारने की कोशिश की।
इसके बाद आप के कारकुनों ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। हमहा करने वाले की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आप की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
इससे पहले भिवानी में भी केजरीवाल पर हमला किया गया था। हरियाणा के चरखी दादरी में एक शख्स ने केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की थी।
अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। केजरीवाल जब अपने हिमायतियों से हाथ मिला रहे थे, उसी वक्त एक शख्स ने उनको पीठ में घूंसा मारा और थप्पड़ मारने की कोशिश की। बाद में आप के कारकुनों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।