केरल भाजपा महासचिव सुरेंद्रन ने कहा : हमने पूर्व में कई राजनैतिक विरोधियों को मारा है

केरल भाजपा के महासचिव के सुरेंद्रन ने कहा है कि उन्होंने अतीत में अपने विरोधियों पर हमले भी किये और उनको मारा भी है, हां कुछ समय से इसे बंद कर दिया है। लेकिन संघ सीपीआई (एम) के नेता जहाँ भी जायेंगे उन्हें रोक जायेगा।

 

संघ सीपीआई नेताओं को सहन नहीं करेगा। हम प्रतिशोध में हत्या के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सीपीआई (एम) के नेताओं को नहीं छोड़ेंगे। वे केरल के बाहर जहाँ भी जायेंगे हम उनको रोकेंगे। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली या मंगलौर वे जहाँ भी जायेंगे तो उनको रोका जाएगा।

 

 

गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन मंगलौर में सदभावना समारोह में भाग लेने के लिए आने वाले हैं जिसे खतरे के रूप में देखा जा रहा है। संघ परिवार के संगठनों ने कहा है कि वे उनको रैली में भाग नहीं लेने देंगे। उन्होंने उनकी इस यात्रा के विरोध में रविवार को मंगलौर में एक हड़ताल की घोषणा की है।

 

 

संघ परिवार और उसका समर्थन करने वाले हिंदुवादी संगठनों की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन शनिवार को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे वो इसके मुख्य वक्ता हैं। उनके आगमन को लेकर मेंगलूरु में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उधर, कर्नाटक सरकार ने मुख्यमंत्री विजयन के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने शहर में शुक्रवार से रविवार सुबह 6 बजे तक निषेधाज्ञा लगा दी है।